फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच बिना इंडिकेटर व रिफ्लेक्टर लाइट खड़ी ट्रॉली में टकराने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोहाना अनाज मंडी के सामने बिना रिफ्लेक्टर लाइट और इंडिकेटर के खड़ी ट्रॉली में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गुहणा निवासी विकास कुमार ने पुलिस को बता कि वह सामान्य अस्पताल में कार्यरत है। 6 अप्रैल को रात करीब नौ बजे वह तथा उसके ताऊ का बेटा दिनेश (30) सोनीपत से घर के लिए निकले थे। वह अपनी कार में था और उसका भाई अपनी बाइक पर उससे 50 मीटर आगे चल रहा था। रात को जब वह गांव मोहाना अनाज मंडी के पास पहुंचे तो बीच सड़क पर खड़ी ट्रॉली उसके भाई को दिखाई नहीं दी। ट्रॉली पर कोई रिफ्लेक्टर लाइट और इंडिकेटर तक नहीं था। जिसके चलते उसके भाई की बाइक उसमें टकरा गई। उसका भाई सड़क पर गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। उसने अपने भाई को सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। ट्रॉली गांव बड़वासनी का बिजेंद्र सिंह लेकर आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें