फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। फरमाणा के सोनीपत रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार गांव के जय को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने खांडा निवासी विकास की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खांडा निवासी विकास ने बताया कि उसका सोनीपत मार्ग पर पानी का प्लांट है। वहीं वह लेबर के साथ ट्यूबवेल लगावा रहे थे। इसी दौरान प्लांट के बाहर से एक धमाके की आवाज सुनाई दी जिसे सुनकर वह लेबर के साथ बाहर आए तो पाया कि एक बाइक नीचे गिरी हुई है और पास ही एक युवक भी पड़ा है। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार के साथ भागती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चलने के बाद फरमाणा के कुछ ग्रामीण भी मौके पर आ गए। उन्होंने घायल की पहचान गांव जय के रूप में की। घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें