संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजेश भारद्वाज ने शुक्रवार को गन्नौर कोर्ट का दौरा किया। न्यायाधीश राजेश भारद्वाज के साथ उनकी पत्नी डाॅ. पूनम भी साथ रहीं। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायाधीश राजेश भारद्वाज का बुके देकर स्वागत किया। इसके अलावा बार के अन्य पदाधिकारियों ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह, फैमिली कोर्ट गन्नौर की जज ललिता पटवर्धन, सीजेएम नेहा गोयल, एसीजेएम सोनीपत दीप्ति, एसडीजेएम मानसी गौर व जेएमआईसी सागर शर्मा का भी सम्मान किया।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश राजेश भारद्वाज ने अदालत परिसर की व्यवस्थाओं, न्यायिक कार्यप्रणाली और अधिवक्ताओं को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई। अदालत परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद उन्होंने न्यायिक कार्यों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। इस मौके पर एसडीएम प्रवेश कादियान, एसीपी ऋषिकांत, एडीए हरि गोपाल सहित बार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।