फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भठगांव-बागडू के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद पेड़ से टकराकर बाइक चालक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। दोनों गांव भठगांव से भदाना लौट रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के साथी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भदाना के रहने वाले विजय ने पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त गांव राठधाना निवासी मोनू (24) शनिवार देर शाम को गांव भठगांव गए थे। दोनों मोनू की बाइक पर सवार होकर गए थे। वहां से लौटते समय जब वह भठगांव व बागडू के बीच पहुंचे तो अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने के बाद उनकी बाइक पेड़ से टकरा गया। जिससे मोनू के सिर में गंभीर चोट लगी। साथ ही उसके भी चेहरे, हाथ व पैरों पर चोट लगी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर मोनू को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें