फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के श्रमिक की वजीरपुरा में सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना, सोनीपत। बिहार के सहरसा जिले से गोहाना के गांव वजीरपुरा में धान की रोपाई करने आए एक श्रमिक की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बिहार के सहरसा जिले में छवोली क्षेत्र के वॉर्ड-9 स्थित मानिक पट्टी निवासी गुंजन सादा (27) अपने कई साथियों के साथ करीब दो माह पहले धान की रोपाई के लिए गोहाना आया था। वह फिलहाल गांव वजीरपुरा के ईश्वर सिंह के खेत में बने कमरे में साथियों के साथ रह रहा था। उसके साथियों ने पुलिस को बताया कि गुंजन खेत में काम करने के बाद पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। उसके साथी जब पहुंचे तो वह बेसुध हो चुका था। इस पर साथी व गांव के किसान गुंजन को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना के बाद शहर थाना की देवी नगर पुलिस चौकी के प्रभारी कृष्ण चंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें