गोहाना, सोनीपत। सोनीपत से गोहाना में बहन की शादी में शामिल होने आ रही एक महिला के बैग से आभूषण चोरी हो गए। महिला ने ईको गाड़ी में सवार एक व्यक्ति पर आभूषण चोरी करने का आरोप लगाया। शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोनीपत में विशाल नगर निवासी रेखा ने बताया कि वह 15 जुलाई को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए गोहाना आ रही थी। वह सोनीपत से गोहाना के लिए एक ईको गाड़ी में बैठ थी। उसके बैग में आभूषण रखे थे। वह अपने बैग को पैरों पर रखे हुए थी। जब ईको गाड़ी गोहाना शहर में पहुंची तो उसमें से कुछ सवारी नीचे उतर गई। इसी दौरान पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उससे बैग को पीछे रखने को कहा। इस पर उसने अपना बैग पीछे रख दिया। इसके बाद वह स्टैंड पर उतरकर घर आ गई। घर आकर देखा तो आभूषण गायब मिले। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर आभूषण की काफी जगह तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।