फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी लाने से मना करने पर की थी बलराम की हत्या

विज्ञापन
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव लिवान में किराये पर रहने वाले सर्विस स्टेशन के कारिंदे की सिर में शराब की बोतल मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के गांव चुलकाना का रहने वाला सुमित है। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि पानी लेकर आने से मना करने पर युवक पर हमला किया गया था। इसमें उसकी बाद में मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक के गांव इस्माईला के रहने वाले बलराज ने 16 जनवरी को राई थाने की ओपी जिंदल ग्लोबल विवि चौकी पुलिस को बताया था कि उसका जुड़वा भाई बलराम (24) जठेड़ी रोड स्थित सरोहा सर्विस स्टेशन में काम करता था। वह गांव लिवान में सुरेंद्र सिंह के मकान में कमरा लेकर रहता है। उसके बराबर के कमरे में रहने वाला गांव बड़ी निवासी प्रदीप उसके भाई को परेशान करता था। उसके भाई ने उसे बताया था कि प्रदीप उसकी कई बार पिटाई कर चुका है। बलराज ने बताया था कि वह 15 जनवरी को अपने भाई के पास आया था। उसने प्रदीप को समझाया भी था। वह रात को बलराम के साथ ही कमरे पर रुका हुआ था। रात को साढ़े नौ बजे प्रदीप ने उसके भाई बलराम को बाहर बुलाया था। गैलरी में प्रदीप ने शराब की बोतल से हमला किया था।इससे वह घायल हो गया था। वह अपने भाई को सामान्य अस्पताल में ले गया था। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने बलराज के बयान पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में उपचार के दौरान उसके भाई बलराम की 27 जनवरी को मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी। अब पुलिस ने मामले में आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है। वह प्रदीप के साथ रहता था।
जांच में सामने आया था कि घटना की रात को प्रदीप के साथ सुमित व उनके साथी विष्णु ने भी हमला कर बलराम को घायल किया था। इसमें बाद में बलराम की मौत हो गई थी। राई थाने के एसआई श्रीकृष्ण की टीम ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि प्रदीप ने बलराम को रात के समय बुलाकर पानी लेकर आने को कहा था। उसने मना कर दिया था। इसी को लेकर उनका झगड़ा हो गया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी के बाद असल कारण सामने आएगा।
विज्ञापन

पांच भाई-बहनों में छोटा था बलराम
बलराम के भाई बलराज ने बताया कि वह पांच भाई-बहन थे। इनमें तीन बहन व बलराम और वह जुड़वा थे। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी व उसके जुड़वा भाई बलराम की शादी नहीं हुई थी। बलराम करीब चार साल से जठेड़ी गांव में काम करता था। वह लिवान में ही किराये पर रह रहा था।
वर्जन
लिवान में किराये पर रहने वाले युवक पर हमला किया गया था। इसमें उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले की जांच में सामने आया कि तीन हमलावर थे। इनमें से एक को काबू कर लिया गया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे वारदात में प्रयुक्त बोतल बरामद करने के साथ ही उसके साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें