फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन : डीसीआरयूएसटी मुरथल ने सीआरएसयू जींद को 3-0 से दी मात

विज्ञापन
डीसीआरयूएसटी, मुरथल में खेली जा रही उत्तर क्षेत्रीय बैडमिंटन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता म? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) की टीम ने चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू), जींद की टीम को 3-0 से मात दी। डीसीआरयूएसटी में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए अधिकतर मुकाबले एकतरफा ही रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाली सभी टीमों में उत्साह बना रहा।
विज्ञापन

डीसीआरयूएसटी, मुरथल के खेल निदेशक डॉ. वीरेंद्र हुड्डा ने बताया कि 23 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के 58 विश्वविद्यालयों की टीमेें भाग ले रही हैं। पहले दिन जहां 16 टीमों के बीच आठ मुकाबले खेले गए थे, वहीं सोमवार को 20 मुकाबलों में 40 टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो. सुरेंद्र दहिया, प्रो. पवन दहिया, प्रो. सुखदीप सिंह, पीयू, चंडीगढ़ के खेल उपनिदेशक डॉ. राकेश मलिक व पानीपत के खेल अधिकारी एवं बैडमिंटन कोच प्रदीप पालीवाल मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
पहला मुकाबला : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के बीच खेला गया। इसमें कुरुक्षेत्र विवि ने एकतरफा मुकाबले में 3-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला : नोएडा इंस्टीट्यूट विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश ने सोबान सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा को 3-0 से हराया।
तीसरा मुकाबला : प्रयागराज विश्वविद्यालय ने सीएसजेएमयू, कानपुर को 3-0 से पराजित किया।
चौथा मुकाबला : सीयू ऑफ पंजाब बठिंडा ने टीएमआईएमटी कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, मुरादाबाद को 3-1 से पराजित कर दिया।
पांचवां मुकाबला : इग्नू, मीरपुर ने सीयू, गहारून की टीम को 3-0 से हराया।
छठा मुकाबला : सीसीएसयू, मेरठ ने एमएमडीयू, मौलाना अंबाला की टीम को 3-0 से हराया।
सातवां मुकाबला : गुरुकुल कांगड़ी, हरिद्वार ने सीडीएलयू, सिरसा को 3-0 से पराजित किया।
आठवां मुकाबला : लखनऊ विश्वविद्यालय ने पटियाला विश्वविद्यालय, लुधियाना की टीम को 3-0 से हराया।
नौवां मुकाबला : इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने एसबीबीएसयू, जालंधर की टीम को 3-0 से हराया।
10वां मुकाबला : राममनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, अयोध्या की टीम ने महाराजा भूपेंद्र सिंह विश्वविद्यालय, पंजाब की टीम को 3-1 से पराजित किया।
11वां मुकाबला : कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने उत्तराखंड टेक्निकल, देहरादून को 3-0 से पराजित किया।
12वां मुकाबला : एलपीयू, फगवाड़ा ने डीटीयू की टीम को 3-0 से पराजित किया।
13वां मुकाबला : जीजेयू, हिसार की टीम ने शिव नादर विश्वविद्यालय, दिल्ली की टीम को 3-0 से पराजित किया।
14वां मुकाबला : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर ने मानव रचना विश्वविद्यालय, फरीदाबाद की टीम को 3-0 से पराजित किया।
15वां मुकाबला : हिमाचल विश्वविद्यालय, शिमला की टीम ने नोएडा इंस्टीट्यूट विवि यूपी की टीम को 3-0 से हराया।
16वां मुकाबला : सुहतास प्रयागराज विश्वविद्यालय ने जम्मू विश्वविद्यालय को 3-0 से हराया।
17वां मुकाबला : सीयू ऑफ पंजाब, बठिंडा ने अंगद देव विश्वविद्यालय, लुधियाना की टीम को 3-0 से पराजित किया।
18वां मुकाबला : इग्नू, मीरपुर की टीम ने आईआईएमटी, मेरठ की टीम को 3-0 से पराजित किया।
19वां मुकाबला : डीसीआरयूएसटी, मुरथल की टीम ने चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद की टीम को 3-0 से पराजित किया।
20वां मुकाबला : सीसीएसयू, मेरठ की टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम को 3-0 से मात दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें