फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूजों से भरे कैंटर चालक को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 14 Jun 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग बहालगढ़ के निकट चूजों से भरे एक कैंटर में कार सवार पांच युवक घुस गए और चालक को बुरी तरह पीटा। कैंटर जब समालखा पहुंचा तो चालक को फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


हालांकि थोड़ी दूर पर जाकर कैंटर और चूजे छोड़कर युवक भाग खड़े हुए। पुलिस ने लूटे गए कैंटर और चूजों को बरामद कर लिया है, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है।

मूलरूप से मधुबनी बिहार निवासी कैंटर चालक सतीश कुमार शुक्रवार रात को हथवाला रोड समालखा, पानीपत से कैंटर में चूजे भरकर दिल्ली स्थित पहाड़गंज जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह बहालगढ़ के पास सन स्टार ओवरसीज के सामने पहुंचा तो कार सवार पांच युवकों ने उसका कैंटर रुकवा लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता चार युवक कैंटर में घुस गए।

उन्होंने उसे कैंटर में ही बंधक बना लिया और कैंटर को पानीपत की तरफ लेकर चल दिए। उन्होंने उसे समालखा के पास फेंक दिया और फरार हो गए। किसी तरह उसने मामले की सूचना कैंटर मालिक को दी।

जिस पर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। शनिवार को पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पानीपत क्षेत्र में दबिश दी। इस संबंध में बहालगढ़ चौकी प्रभारी रमेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए लूटे गए कैंटर व चूजों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें