फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूजर सवार युवकों ने लिफ्ट देकर लेक्चरर से छीने 32 हजार

Sun, 14 Jun 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना के गांव भंडेरी के कॉलेज लेक्चरर से अज्ञात युवकों ने 32 हजार रुपये छीन लिए। घटना गांव चिड़ी के समीप की बताई जाती है।
विज्ञापन


युवक कालेज लेक्चरर को अपनी गाड़ी में बैठा कर लाए और फिर लूट के बाद चिड़ी गांव के पास गाड़ी से उतार कर फरार हो गए।

लेक्चरर सुनील ने बताया कि उसने लाखनमाजरा पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने गांव भंडेरी आने के लिए जुलाना के नांदल मोड़ पर खड़ा था। इस दौरान एक कू्रजर गाड़ी आई उसमें चार पांच युवक सवार थे।

उन्होंने पूछा सर कहां जा रहे हैं। जब उसने बताया कि उसे भंडेरी जाना है तो उन्होंने कहा कि हम भी उधर ही जा रहे हैं। चलो आपको भी छोड़ चलेंगे।

गांव चिड़ी से थोड़ा पहले, उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। उसने कारण पूछा तो उसके साथ मारपीट की। उसके पास 32 हजार रुपये थे वे भी छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे उसे चिड़ी गांव के पास छोड़ कर फरार हो गए। लेक्चरर ने इस घटना के बारे में लाखनमाजरा थाना में सूचना  दी। लाखन माजरा थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी वारदात के कोई साक्ष्य सामने नहीं आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें