फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: हॉकी में छा गए 'सुनपत' आले, देश को दिलाया सोना, अभिषेक और सुमित का रहा योगदान

Fri, 06 Oct 2023 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की है। पेरिस ओलंपिक का टिकट मिल गया है। मैच में हरियाणा के सोनीपत के अभिषेक नैन ने चौथा गोल किया। गांव कुराड़ के सुमित ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अभिषेक नैन। स्वर्ण जीतने पर परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत करते सुमित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स में हॉकी के फाइनल मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही भारतीय दल ने पेरिस ओलंपिक का टिकट भी कटा लिया है। मुकाबले में हरियाणा के सोनीपत के अभिषेक नैन ने चौथा गोल किया। गांव कुराड़ के सुमित ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे मूलरूप से गांव भादी फिलहाल मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48वें मिनट में देश के लिए चौथा गोल कर जीत की इबारत लिखी। अभिषेक के भाई आशीष नैन ने बताया कि टीम ने चिर-परिचित अंदाज में फाइनल में शानदार खेल दिखाया।
एशियन गेम्स में जापान के खिलाफ स्वर्ण जीतने पर सोनीपत के मयूर विहार में खुशी मनाते अभिषेक नैन के परिजन।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने वर्ष 2014 में इंचियोन के प्रदर्शन को दोहराते हुए स्वर्ण जीतकर पेरिस ओलंपिक का टिकट प्राप्त कर लिया है। वर्ष 2018 में भारत को सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी थी। तब भारत ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता था। अभिषेक व सुमित के परिजनों ने भारतीय टीम की जीत के बाद सभी का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

एशियन गेम्स में जापान के खिलाफ जीत दर्ज करने सोनीपत के मयूर विहार में खुशी मनाते अभिषेक नैन की मां सूरत देवी व पिता सतनारायण। संवाद
अभिषेक के भाई आशीष ने बताया कि मुकाबला जीतने के बाद उनके भाई ने वीडियो कॉल की थी, लेकिन ज्यादा बातचीत नहीं हो सकी। पिता सतनारायण, मां सूरत देवी, दादी ओमी देवी, चाची रवीना देवी, भाभी प्रीति, चचेरा भाई सचिन व रणधीर ने सभी को बधाई देते हुए देश का मान बढ़ाने पर बेटे अभिषेक की सराहना की। अभिषेक ने पाकिस्तान को छोड़कर सभी टीमों के खिलाफ गोल किए हैं।

एशियन गेम्स में जापान के खिलाफ स्वर्ण जीतने पर सोनीपत में दिवंगत मां के चित्र के साथ सुमित के परिजन।

वहीं सुमित के भाई अमित ने बताया कि भाई ने तीन माह तक कड़ी मेहनत की थी। सुमित की भाभी ज्योति ने कहा देवर ने देश को सोना दिलाकर सभी को मुस्कराने का मौका दिया है। उन्होंने सुमित की शादी को लेकर कहा कि ओलंपिक के बाद करेंगे। भारतीय हॉकी टीम अब पेरिस ओलंपिक में सोना जीतेगी। मैच जीतने के बाद सुमित ने अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि टीम का प्रदर्शन यादगार रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें