फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: जिला पार्षदों का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो करनाल से बजेगा विरोध का बिगुल

Fri, 06 Oct 2023 10:04 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

जिला पार्षद जयदेव डागर ने बताया कि उनकी मुख्य दस मांगें हैं। मुख्य मांग में एमएलए की तर्ज पर जिला पार्षदों को पैटी ग्रांट है, जिसको किसी भी मद में स्वतंत्र रूप में अनुदान दिया जा सके। चार व तीन कर्म के रास्ते पक्के करने का प्रत्येक पार्षद को हर वर्ष चार किलोमीटर निर्माण करवाने का कोटा हो।
विज्ञापन
जिला पार्षदों का सरकार को अल्टीमेटम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सांपला स्थित चौधरी छोटूराम संग्रहालय में वीरवार को प्रदेश के जिला परिषद सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में फैसला भी लिया गया कि जल्द ही सीएम सिटी करनाल में बैठक होगी। तब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो हरियाणा के सभी पार्षदकर विरोध का बिगुल बजाते हुए सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन


सांपला स्थित चौधरी छोटूराम संग्रहालय में हरियाणा के जिला पार्षदों ने की बैठक, एक घंटे का दिया सांकेतिक धरना
बैठक अलग-अलग जिलों से करबी 150 पार्षद पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किलोई से पार्षद सतपाल हुड्डा ने की। जबकि मंच संचालन पार्षद प्रतिनिधि जगबीर खत्री द्वारा किया गया। दो घंटे चली बैठक में 12 पार्षदों ने अपने सुझाव रखे। उसके बाद सर छोटूराम की प्रतिमा के आगे एक घंटे का सांकेतिक धरना भी दिया गया।
26 पार्षदों की बनाई कमेटी

जिला पार्षद एसोसिएशन का किया गठन, प्रत्येक जिले से दो-दो पार्षद किए गए शामिल
सरकार तक मांगों की आवाज पहुंचाने के लिए 10 जिलों के 26 पार्षदों की एक कमेटी का गठन किया गया। फरीदाबाद और चरखी दादरी से कमेटी में एक-एक सदस्य शामिल हुआ। कमेटी में करनाल से सुनील, सिधड़, गुरदीप व कुलदीप , झज्जर से योगेश सिलानी, संजय दलाल व अमित, मेवात से उमर मोहम्मद, मोहम्मद उस्मान व तारीफ खुर्शीद, जींद से सुरेंद्र, जोगेंद्र, विकास व गुरमेल, फरीदाबाद से संजय व संदीप शर्मा, हिसार से कमांडेंट संधु, सुनील माजरा व संदीप, सोनीपत से कपिल शर्मा, रवि इंदौरा, नरेंद्र कुमार, रोहतक से सतपाल हुड्डा, जगबीर खत्री, अमित, बलबीर रंगा, पलवल से हरवंश, राजेश, रूपचंद, दादरी से सुरेंद्र और भिवानी से मोनू व रूपेंद्र को पार्षद एसोसिएशन को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


ये हैं दस मुख्य मांगे
जिला पार्षद जयदेव डागर ने बताया कि उनकी मुख्य दस मांगें हैं। मुख्य मांग में एमएलए की तर्ज पर जिला पार्षदों को पैटी ग्रांट है, जिसको किसी भी मद में स्वतंत्र रूप में अनुदान दिया जा सके। चार व तीन कर्म के रास्ते पक्के करने का प्रत्येक पार्षद को हर वर्ष चार किलोमीटर निर्माण करवाने का कोटा हो। सम्मानजनक भत्ता पार्षदों को हर महीने दिया जाए। ग्रांट भेदभाव रहित मिले और एमएलए की तरह पार्षदों का कोटा एवं डी-प्लान में कोटा सुनिश्चित हो। जिला पार्षदों को 1500 किलोमीटर का पेट्रोल यात्रा भत्ता मिले। जिला पार्षदों की पेंशन हो और प्रत्येक निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पार्षदों को कुछ कार्यकारी शक्तियां प्रदान की जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें