फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों के लिए आशा वर्कर्स 24 सितंबर को करेंगी हड़ताल

विज्ञापन
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर्स। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
शहर में जींद रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पार्क में रविवार को मुंडलाना ब्लॉक की आशा वर्कर्स की बैठक हुई। यूनियन की प्रदेश सचिव सुनीता ने आशा वर्कर्स की मांगों पर चर्चा की। इसके साथ ही सरकार पर मांगों को लागू न करने का आरोप लगाया। इसी को लेकर उन्होंने 24 सितंबर को हड़ताल करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

ये हैं आशा वर्कर्स की मांग
सुनीता ने कहा कि आशा वर्कर्स ने कोरोना काल में योद्धा की तरह से काम किया। इसके बावजूद उन्हें यह दर्जा देने की बजाय उनके मानदेय में कटौती कर दी गई। जिन आशा वर्कर्स को कोरोना काल में अपनी जान गंवानी पड़ी, उनके आश्रितों को केंद्र या राज्य सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया। अब कोरोना रोधी वैक्सीनेशन को शत-प्रतिशत करने के लिए भी आशा वर्कर्स अपना भरपूर सहयोग प्रदान कर रही हैं, लेकिन सरकार इसकी भी कदर नहीं कर रही है। इससे नाराज आशा वर्कर्स ने 24 सितंबर को हड़ताल करने का निर्णय लिया है। बैठक के बाद उन्होंने मुंडलाना ब्लॉक की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें मनीषा अध्यक्ष, गीता सचिव और मुकेश कुमारी कोषाध्यक्ष बनीं। इस दौरान सुरेश यादव, जोगेंद्र शर्मा, अनिता, रेणु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें