फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: घर से बुलाकर युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Feb 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली। गांव जाटी कलां में युवक को घर से बुलाने के बाद पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव जाटी कलां निवासी धीरज उर्फ धारा के रूप में हुई। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि 15 मार्च, 2021 को मूलरूप से यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित गांव गढ़ी नौवाबाद निवासी सूरज ने पुलिस को बताया था कि वह परिवार के साथ पांच साल से जाटी कलां गांव में किराए पर रहता है। उसका भाई बादल (18) गांव सिंघु स्थित स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। साथ ही फैक्टरी में काम करता था। उसके भाई को 13 मार्च, 2021 को गांव जाटी कलां निवासी अमित व उसके साथी बुलाकर ले गए थे। बाद में दहिसरा की तरफ खेतों में बादल घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पीजीआई में उसकी मौत हो गई। उसने अमित व अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में अमित को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस को बताया था कि बादल ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसके चलते साथियों संग मिलकर उसकी पिटाई की थी। बाद में रूपक उर्फ अंकित को गिरफ्तार किया गया। अब तीसरे आरोपी धीरज उर्फ धीरा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें