फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस व विद्यार्थियों में बहस, डीएसपी की गाड़ी का घेराव कर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भर्तियों व सीईटी में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर सीटीएम को ज्ञापन सौंप डीजे बजाते हुए लौट रहे विद्यार्थी जब छोटूराम चौक पर पहुंचे तो डीएसपी ने उन्हें डीजे बंद करने के लिए कहा। डीजे बंद न करने पर पुलिसकर्मी ने लैपटॉप छीनकर डीजे बंद कर दिया। जिससे गुस्साए विद्यार्थियों ने डीएसपी वीरेंद्र की गाड़ी का घेराव कर जाम लगा दिया। डीएसपी की गाड़ी का घेराव कर जाम लगाने की सूचना मिलने पर डीएसपी विपिन कादियान पुलिस बल व वज्र वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाया। करीब 40 मिनट बाद विद्यार्थी जाम खोलने पर राजी हुए।
विज्ञापन

इससे पूर्व भर्तियों व सीईटी (कॉमन एलीजीबिलीटी टेस्ट) में हो रही देरी व नई शिक्षा नीति के कुछ बिंदुओं के विरोध में आईसीएस कोचिंग सेंटर संचालक परिमल कुमार व बबीता के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन कर सरकार को चेताया। विद्यार्थियों ने सुभाष चौक से लेकर लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला और हाथों में बैनर व तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने लघु सचिवालय पहुंचकर करीब एक घंटे तक धरना दिया। इसके बाद सीटीएम डॉ. अनमोल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं गन्नौर में एसडीएम सुरेंद्र दून व खरखौदा में नायब तहसीलदार अशोक कुमार को भी ज्ञापन सौंपे गए।
बढ़ती बेरोजगारी की तरफ ध्यान दिलाना है मकसद : परिमल
सीटीएम को सौंपे ज्ञापन में परिमल कुमार ने बताया कि उनका मकसद सरकार व मुख्यमंत्री का ध्यान उन मुद्दों की ओर दिलाना है, जिनके कारण न केवल शिक्षा व्यवस्था चौपट हो रही है, बल्कि बेरोजगारी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा में भी देरी की जा रही है, जिसके कारण कई भर्तियों में विद्यार्थी अपीयर नहीं हो पा रहे। नई शिक्षा नीति में कई बिंदु ऐसे हैं, जिससे शिक्षा केवल अमीरों के हाथ में चली जाएगी और आम लोगों के लिए शिक्षा प्राप्त करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार को शिक्षा टैक्स फ्री कर देनी चाहिए, ताकि गरीब बच्चे पढ़ाई से वंचित न रह पाएं। मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपने के बाद सभी विद्यार्थी डीजे बजाते हुए वापस लौटे। विद्यार्थियों का काफिला जब छोटूराम चौक के पास पहुंचा तो डीएसपी वीरेंद्र ने काफिले को रुकवाकर डीजे बंद करने को कहा। जिस पर पुलिस व विद्यार्थियों के बीच बहस हुई और विद्यार्थियों ने हंगामा किया। स्थिति तनावग्रस्त होती देख डीएसपी विपिन कादियान के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो स्थिति संभाली।
विज्ञापन

डीएसपी पर अभद्रता का आरोप
परिमल कुमार ने आरोप लगाया कि वापस लौटते समय रास्ते में डीएसपी वीरेंद्र कुमार ने उनके साथ बदतमीजी की और धक्का मुक्की भी की। पुलिस अधिकारी ने काफिले के साथ चल रहे साऊंड सिस्टम के माइक को तोड़ दिया और चालक को थप्पड़ मारा। विरोध करने पर परिमल कुमार, बबीता त्यागी व विद्यार्थियों के साथ धक्का मुक्की भी हुई। इस गहमागहमी में सड़क पर जाम लग गया, जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सड़क पर लगे जाम को देखते हुए विद्यार्थियों को आधी सड़क छोड़कर चलने व तेज आवाज में बजा रहे डीजे को बंद करने के लिए कहा था। जिसे उन्होंने अनसुना कर दिया। सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति दिखाने को कहा तो वह भी नहीं दिखाई। डीजे बंद करवाया तो परिमल कुमार ने विद्यार्थियों को भड़का दिया और हंगामा कर दिया। हमारी गाड़ी का भी घेराव किया और मार्ग पर जाम लगा दिया। इस मामले में कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीरेंद्र राव, डीएसपी सिटी व यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें