फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय नरवाल बने राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष

विज्ञापन
गोहाना में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शि? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का शुक्रवार को गोहाना पहुंचे। उन्होंने किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहने वाले युवाओं को पद दिए और आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कथूरा गांव के अक्षय नरवाल को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

कक्का ने कहा कि प्रदेश में युवा इकाई का विस्तार किया गया है। दिल्ली में 8 जून को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक होनी है। जिसमें कुछ जरूरी फैसले लिए जाएंगे और आगामी आंदोलन में भी युवाओं को अहम भूमिका में रखा जाएगा। इस दौरान दादरी जिले के हितेंद्र धनखड़ को राष्ट्रीय युवा प्रदेशाध्यक्ष, रोहतक जिले के निंदाना गांव के अमन नेहरा को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष, कैथल के नरड़ गांव के संदीप चहल को प्रदेश युवा उपाध्यक्ष, गोहाना के सौरभ शर्मा, पलवल के बॉबी तेवतिया, रोहतक के अंकित दांगी को प्रदेश महासचिव, पानीपत के अंकुश मलिक, छतेहरा गांव के विकास को प्रदेश युवा सचिव, राजेश सिवाच को रोहतक का जिला युवा अध्यक्ष, गुरजीत उर्फ जीता को जींद जिला युवा अध्यक्ष, राहुल तंवर को जिला युवा अध्यक्ष पलवल, मनीष को युवा जिला सचिव रोहतक, एडवोकेट रमन चौधरी को पानीपत का जिला युवा अध्यक्ष, कुंवरपाल चौधरी को दक्षिण हरियाणा का युवा प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी युवा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र के साथ मिट्टी का तिलक किया गया। सभी नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ते हुए प्रदेशभर में युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें