फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुआवजा नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Mon, 29 Jan 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने गोहाना के लघु सचिवालय में अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2021-2022 में अपनी फसलों का बीमा कराया था। फसल बर्बाद होने के बावजूद उन्हें मुआवजा नहीं मिला। किसानों की मांग है कि उनका मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने कहा कि सरकार किसानों से बीमे की राशि तो ले रही है, लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों को अब तक 2021-2022 के बीमे का मुआवजा नहीं मिला है, जिससे किसानों में रोष है। अब रोषित किसानों ने अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर दिया है। जब तक उनको मुआवजे की राशि नहीं मिलती वह धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें