फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: सब्जी मंडी में प्रधान की दुकान सहित दो दुकानों में लाखों रुपये की चोरी, CCTV में दिखाई दे रहे संदिग्ध

Mon, 29 Jan 2024 03:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत की सब्जी मंडी में रात को चोर सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ललित खत्री की दुकान में घुसकर 5.22 लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। चोरी का आरोप दुकान पर काम करने वाले रजनीश व उसके साथी बबलू पर लगा है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी से मिले प्रधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत की सब्जी मंडी प्रधान की दुकान समेत दो दुकानों से चोर 6.34 लाख चोरी कर ले गए। दोनों दुकानों में चोरी का आरोप वहां काम करने वाले कारिंदों पर लगा है। वह दुकानों में लगे सीसीटीवी में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद व्यापारियों ने थाना सिविल लाइन प्रभारी से मुलाकात कर गश्त बढ़ाने व चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन


सब्जी मंडी में रात को चोर सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ललित खत्री की दुकान में घुसकर 5.22 लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोर सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। चोरी का आरोप दुकान पर काम करने वाले रजनीश व उसके साथी बबलू पर लगा है। बबलू व रजनीश पर चांद की दुकान से नकदी चोरी कर ले गए।

चांद की दुकान से 1.12 लाख रुपये चोरी किए गए हैं। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। दुकानदारों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला व सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान ललित खत्री समेत अन्य ने सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस को मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें