फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने निकाला जुलूस, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
लंबित मांगों के लिए मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार बलवान ​​संह को ज्ञापन सौंपते आंगनवाड़ी कार - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन ने वीरवार को सर्व कर्मचारी संघ, जेपीए, हुडा यूनियन व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के साथ अपनी मांगों के लिए जुलूस निकाला। सभी कर्मचारी सुबह पंचायत भवन में इकट्ठा हुए और जुलूस के रूप में छोटूराम चौक, पुलिस लाइन के सामने से होते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन नायब तहसीलदार बलवान सिंह को सौंपा। इससे पूर्व पंचायत भवन में हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच जेपीए की आमसभा पंचायत भवन में संपन्न हुई। अध्यक्षता यूनियन प्रधान अनीता दहिया और संचालन अर्बन कोषाध्यक्ष सरोज शर्मा ने की।
यूनियन की राज्य प्रधान बिमला नैन ने कहा कि इससे पहले भी वे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

सभा को हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच जेपीए के प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर, गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज, कार्यालय सचिव विनोद शर्मा, ब्रांच खरखौदा प्रधान सतीश कुमार रंगा, तेज प्रकाश गौड़, धूप सिंह लाकड़ा, सुरेश नैयर, यूनियन की शहरी प्रधान अनीता दहिया, सरोज शर्मा, नलिनी, सुदेश कुमारी, सुमित्रा, विद्या, कौशल्या, ममता, कविता, सविता, शंभू कुमार, रणवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें