फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: दो फीसदी मार्केट फीस के विरोध में उतरे सब्जी मंडी के आढ़ती, प्रदेशभर से पहुंचे आढ़तियों ने कमेटी का किया गठन

Sun, 03 Jul 2022 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के मुरथल रोड स्थित निजी रेस्तरां में आढ़तियों की बैठक हुई। हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती संगठन व हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग की गई और 22 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सभी सब्जी मंडी यूनियनों को एक मंच पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
सोनीपत में हुई बैठक में मौजूद प्रदेश भर से आए सब्जी मंडी आढ़ती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो फीसदी मार्केट फीस खत्म न करने के विरोध में रविवार को प्रदेशभर के सब्जी मंडी आढ़ती उतर आए। राज्य स्तरीय बैठक में हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती संगठन व हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की कार्यकारिणी को भंग करने के साथ हर जिले से एक आढ़ती लेकर 22 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सोनीपत में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि हरियाणा के सभी आढ़ती यूनियनों को एक मंच पर लाया जाएगा।  

विज्ञापन


मुरथल रोड स्थित निजी रेस्तरां में रविवार को हुई बैठक में प्रदेशभर के सब्जी मंडी आढ़ती शामिल हुए। इस दौरान हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती संगठन के पूर्व प्रधान राजेंद्र ठकराल व हरियाणा सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजकुमार कक्कड़ को प्रबंधन कमेटी का सदस्य बनाया गया।

आढ़तियों की समस्याओं को लेकर यह कमेटी जल्द ही प्रदेश स्तरीय आढ़ती सम्मेलन करेगी। अगर सरकार की ओर से दो फीसदी मार्केट फीस को वापस नहीं लिया गया तो आढ़ती प्रदेश की सब्जी मंडियों को बंद करके प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। 
विज्ञापन


द सोनीपत फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के प्रधान ललित खत्री ने कहा कि सब्जी मंडी की यूनियन कई होने के कारण उनके विचारों में मतभेद थे। प्रदेश से आए सब्जी मंडी आढ़तियों ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से संगठन व एसोसिएशन की कार्यकारिणी को भंग कर दिया। जल्द ही एक प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। आढ़ती सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के बाद सभी जिलों में भी सब्जी मंडियों के प्रधानों का भी चुनाव कराया जाएगा। साथ ही नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी। 

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने ट्वीट करके मार्केट फीस खत्म करने की घोषणा की थी, लेकिन मुख्यालय की ओर से मार्केट फीस खत्म नहीं किया गया है। इसको लेकर आढ़ती पिछले काफी समय से आंदोलनरत है। गठित की गई कमेटी की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा, वह प्रदेश की सब्जी मंडियों में लागू होगा।

इस दौरान सोनू छाबड़ा, रमेश मलिक, साहिल मग्गू, संदीप मक्कड़ा, विक्की ढुल, नितिन, आशीष परूथी, लवली सपड़ा, दीपक मेहता, राजकुमार मग्गू, भूप सिंह, दिनेश, जयचंद सैनी, इंद्रप्रकाश गुप्ता, राजकुमार खत्री, अवतार कुमार, अमरनाथ, सुनील यादव, नंदलाल, जगत सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें