फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में घुसकर पिटाई करने और जान से मार देने की धमकी देने का आरोप

Thu, 26 Sep 2024 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। वार्ड नंबर चार निवासी एक युवक ने घर में घुसकर पिटाई करने व जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर चार निवासी अनिल ने बताया कि वह थाना कलां मार्ग पर स्थित एक कार्यालय में काम करते हैं। जहां पर वह रोज की तरह बैठे हुए थे कि एक गाड़ी में नवीन, प्रवीन, सचिन, सुधीर आए और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने धक्का-मुक्की करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद वह कार्यालय में मौजूद प्रिंस व अंकित के साथ अपने घर चले गए। उक्त युवक अपने साथी सन्नी, विकास, काला व राहुल के साथ जबरदस्ती उनके घर में आ घुसे। उन्होंने उनके साथ अंकित व प्रिंस को भी पीटना शुरू कर दिया, इस दौरान प्रवीन पिस्तौल भी लिए हुए था, जिसने बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर उनकी पत्नी व मां मौके पर आ गई, ऐसे में उनके साथ भी हमलावरों ने पिटाई की। अनिल का कहना है कि उन्हें व उनकी परिवार को प्रवीन व अन्य से जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें