फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भाजपा का प्रचार कर रहे वाहन पर हमला करने का आरोप

Fri, 17 May 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। बस अड्डे के पास शुक्रवार को स्कार्पियो सवार युवकों ने भाजपा के प्रचार वाहन पर हमला करते हुए पोस्टर फाड़ दिए। आरोप है कि प्रचार कर रही ई-रिक्शा के चालक की भी पिटाई की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को शिकायत देते हुए विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निजामपुर माजरा निवासी नवीन का कहना है कि वह भाजपा का कार्यकर्ता है। उनकी एक प्रचार गाड़ी खरखौदा शहर में बस अड्डे के पास प्रचार कर रही थी। तभी एक पार्टी के झंडे व पोस्टर लगे स्कार्पियो गाड़ी आई, जिसमें से उतरे युवकों ने चालक से गाली गलौज करते हुए प्रचार गाड़ी पर लगे पोस्टर फाड़ दिए। यहीं नहीं कुछ दूरी पर एक और प्रचार कर रही ई-रिक्शा के चालक की भी पिटाई कर प्रचार न करने की धमकी दी। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें