सोनीपत के गांव गंगाना में तूड़े के कूपों में आग लगने से उठता धुआं। संवाद
गोहाना। गांव गंगाना में श्मशान भूमि के पास तूड़े के सात कूपों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों से आग पर काबू पाया गया। किसान प्रदीप ने गेहूं की कटाई के बाद श्मशान भूमि के निकट तूड़े के कूप लगाए थे। सात कूपों में लगभग 200 से अधिक ट्राली तूड़ा भरा हुआ था। शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते कूपों में आग लग गई। ग्रामीणों ने कूपों से धुआं देखा तब तक आग फैल चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना अग्निशमन केंद्र को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।