फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार, छह और चोरी की बाइक बरामद

Sun, 10 Mar 2024 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पलवल जिले के गांव इस्लामाबाद फिलहाल सोनीपत के कच्चे क्वार्टर निवासी मुकेश उर्फ फूली है। उसके पास से चोरी की सात बाइकों को बरामद किया है।
विज्ञापन

गांव आहूलाना निवासी प्रमोद ने 8 मार्च को सेक्टर-27 थाने में शिकायत दी थी कि 25 फरवरी को उन्होंने सेक्टर-14 हुडा पार्क से अपनी बाइक खड़ी की थी। आधे घंटे बाद बाइक चोरी हो गई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश उर्फ फूली को गिरफ्तार किया है। आरोपी से घटना में चोरी की बाइक के साथ अन्य वारदातों में चोरी हुई 6 और बाइक भी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें