फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3224 किशोरों समेत 9176 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। 15 साल से ज्यादा उम्र के विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने के लिए शनिवार को भी स्कूल खुले रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने विभिन्न स्कूलों में शिविर लगाकर 3224 विद्यार्थियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाने के लिए जिलेभर में 10 जनवरी तक स्कूल खुले रहेंगे। ठंड व बारिश के बावजूद जिले में 3224 किशोरों समेत 9176 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

शिविरों में लग रही भीड़
ऋषिकुल विद्यापीठ में विद्यार्थियों के लिए टीकाकरण शिविर लगाया गया, इसमें 200 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं अटेरना में करनी सेना की ओर लगाए गए शिविर में 60 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान करनी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री दीपक चौहान, डॉ. जितेंद्र, डॉ. चितवन, डॉ. रंजीव राणा, बबली, संगीता भी मौजूद रहे। वैक्सीन लगवाने के लिए शिविरों में लगातार भीड़ बढ़ रही है।
जनवरी में 100 प्रतिशत टीकाकरण का है लक्ष्य
जिले में शनिवार को 9176 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 5390 लोगों को पहली और 3786 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। वहीं, 4714 युवाओं के अलावा 192 बुजुर्गों, 45-59 आयु वर्ग के 1046 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीरज यादव ने बताया कि किशोरों में वैक्सीन लगवाने को लेकर उत्साह है। इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। जनवरी में 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें