फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटर्न भरने को नहीं खुलता पोर्टल, जीएसटी बना व्यापारियों के लिए मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी बना व्यापारियों के लिए मुसीबत, रिटर्न भरने में दिक्कत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जीएसटी लागू होने के बाद से व्यापारियों की परेशानी खत्म नहीं हो पा रही है। अब व्यापारियों के लिए जीएसटी की रिटर्न भरना मुसीबत का सबब बन गया है। व्यापारियों का आरोप है कि रिटर्न भरने के लिए बनाया गया पोर्टल नहीं खुल पा रहा है। जिससे व्यापारी और दुकानदार अपनी रिटर्न समय पर भरने में असमर्थ है। ऐसे में उन्हें भारी भरकम जुर्माना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं पिछली रिटर्न नहीं भरने की सूरत में आगे की रिटर्न भी नहीं भरी जा रही है। इसे लेकर व्यापारियों के अकाउंटेंट व वकीलों की परेशानी भी बढ़ गई है। उन्होंने इसे लेकर मंगलवार को डीईटीसी को ज्ञापन देने की बात कही है। साथ ही सोनीपत व्यापारी एसोसिएशन ने भी इस समस्या के समाधान की मांग की। समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
पोर्टल बंद रहने पर जुर्माना लेना गलत
सरकार की तरफ से जीएसटी की रिटर्न भरने को पोर्टल बनाया गया है। अब जब पोर्टल ही बंद है तो ऐसे में व्यापारी व दुकानदार अपनी रिटर्न कहां से भरेगा। दुकानदार व व्यापारी की समस्या दूर करने के बजाय उस पर ही जुर्माना लगा दिया जाता है। इस दिशा में ठोस पहल किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

अरुण कुमार, इलेक्ट्रोनिक्स व्यापारी।

अकाउंटेंट और वकील से हो रही अनबन
व्यापारी अपना जीएसटी रिटर्न भरने के लिए अकाउंटेंट व वकील से संपर्क कर लेते हैं। ऐसे में पोर्टल बंद होने से समय पर रिर्टन नहीं भरी जाती। जिससे व्यापारी के साथ अकाउंटेंट व वकील में भी अनबन हो रही है। सरकार को चाहिए कि वह लोगों की सुविधा के लिए पहल करे ।
विज्ञापन

योगेश मल्होत्रा, बैटरी-इनवर्टर व्यापारी।

समस्या को लेकर होगा आंदोलन
सरकार की गलती का खामियाजा व्यापारी व दुकानदार वर्ग को भुगतना पड़ रहा है। जिसे किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने जल्द ही व्यापारियों और दुकानदारों की समस्या का समाधान नहीं किया तो सोनीपत व्यापारी एसोसिएशन इसे लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेगी।
विमल किशोर, संयोजक, सोनीपत व्यापारी एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें