फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 64 वर्षीय कुलदीप ने जीती अपोलो टायर दिल्ली मैराथन

Mon, 27 Feb 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव चटिया औलिया के 64 वर्षीय कुलदीप खत्री ने अपोलो टायर दिल्ली मैराथन में स्वर्ण पदक जीता। मैराथन का आयोजन रविवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया, जिसमें कुलदीप खत्री ने 55 प्लस आयु वर्ग की 10 किलोमीटर मैराथन में यह उपलब्धि हासिल की। स्वर्ण पदक जीतने पर उन्हें 10 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुलदीप खत्री ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है। खेलों में सहभागिता करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहने के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। खेलों के माध्यम से युवा अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेटियों को भी आगे आकर ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेना चाहिए। आज बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हमें बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए उनका साथ देना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह स्वयं को नशे जैसी बुराई से दूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें