फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पत्नी को छत से फेंकने का आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 27 Feb 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राई। गांव नाथूपुर में पिटाई करने से रोकने पर पत्नी को छत से नीचे फेंकने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव नाथूपुर निवासी विकास है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव नाथूपुर निवासी शोभा ने 25 फरवरी को कुंडली थाना पुलिस को बताया था कि उनकी शादी करीब 10 साल पहले विकास के साथ हुई थी। विकास शराब पीने का आदी है। वह अक्सर उनके साथ झगड़ा करता रहता है। 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसके साथ मारपीट करने लगा तो उसने रोक दिया था। जिस पर आरोपी ने उसे छत से नीचे फेंक दिया था। घायल अवस्था में पड़ोसी उसे दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। जहां उसने अपना उपचार करवाया था। मामले की सूचना के बाद शनिवार को पुलिस महिला के घर पहुंची थी। जिसके बाद हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था। महिला के पैर में फ्रैक्चर व हाथ में गुम चोट लगी है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति विकास को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें