फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन बिछाने को मकान तोड़ने की चेतावनी, लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। गांव कबीरपुर में ड्रेन नंबर छह पर बनी पुलिया के पास शनिवार को आशियाना संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि वहां सीवर लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने 70 फुट के दायरे से बाहर के मकानों को तोड़ने की चेतावनी दी है। जबकि पहले अधिकारियों के साथ केवल 70 फुट जगह खाली करने की सहमति बनी थी। वहां पहुंचे अधिकारियों ने समझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

आशियाना बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान राज सिंह दलाल ने बताया कि सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई की जा रही है। जिसके लिए 70 फुट के दायरे से बाहर बने मकानों को तोड़ने की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि एससी आयोग ने प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को केवल 70 फुट के दायरे में काम कराने के आदेश जारी किए हुए हैं और उस आदेश के अनुसार 70 फुट के दायरे में आने वाले मकानों को तोड़ दिया है। चेतावनी दी गई कि अगर 70 फुट के दायरे से बाहर के मकानों को नुकसान पहुंचाया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वहां हंगामा होने की सूचना पर सीवर लाइन के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक धीमान वहां पहुंचे और निशानदेही को देखकर 70 फुट के दायरे में काम कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंगतराम, रमेश इंदौरा, बिजेंद्र, धर्मा, ऋषि, विजय, लक्ष्मण, अनिल, मीना देवी, शीला, रीना, गीता, मुकेश, रेनू, कपूरा, रानी, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें