फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार से 45 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बंदेपुर में मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले दुकानदार को झांसे में लेकर एक युवक ने अपने परिचित के खाते में 45 हजार रुपये डलवा लिए। बाद में वह मालिक के आने पर नकदी देने की बात कहने लगा। उसके बाद वह बहाना बनाकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बंदेपुर के सुंदर सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह मोबाइल रिचार्ज और मनी ट्रांसफर की दुकान चलाता है। बुधवार दोपहर को एक युवक कार से उनकी दुकान पर आया था। उसने पवन कुमार नाम के एक व्यक्ति के खाते में 45 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा। उसने रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद युवक बोला कि उसका गाड़ी मालिक अभी आ रहा है। वह कुछ ही देर में आकर रुपये दे देंगे। वह युवक करीब एक घंटे तक दुकान पर बैठा रहा। फिर उसने बताया कि उसके मालिक की कार खराब हो गई है। उनको कार का फ्यूज लगाना नहीं आता है। वह उनको लेकर अभी आता है। तब तक वह अपनी कार छोडर्क जा रहा है। युवक ने पंजाब नंबर की इंडिगो कार की चाबी सुंदर को दे दी। शाम तक उसके वापस नहीं आने पर सुंदर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके खाते में पैसे नहीं थे। ऐसे में उसने 45 हजार रुपये पवन कुमार से उधार मंगवाकर आरोपी के साथी पवन के खाते में डाले थे।
वर्जन
मनी ट्रांसफर कराकर भाग गया युवक ड्राइवर था। कार के पंजीकरण के आधार पर उसके मालिक का पता चल गया है। उसको बुलवाया गया है। कार का मालिक भी ड्राइवर को तलाश कर रहा है। जल्द ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी सदर, सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें