फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त जीआरपी सिपाही के बेटे के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव हरसाना कलां निवासी जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) के सेवानिवृत्त सिपाही का दोस्त बनकर उनके बेटे के खाते से 40 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कांस्टेबल के खाते में 20 हजार रुपये भेजने का झांसा दिया और दो बार में उनके खाते से 40 हजार रुपये किसी अन्य के खातों में ट्रांसफर कर लिए। सेवानिवृत्त कांस्टेबल के बेटे ने सदर थाना में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव हरसाना कलां के रहने वाले प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता रमेश कुमार जीआरपी सिपाही के पद से सेवानिवृत्त हैं। अज्ञात ने उनके मोबाइल पर काल करके खुद को उनका दोस्त बताया। फोन करने वाले ने कहा कि काफी दिन बाद बात हो रही है। मेरा पहला मोबाइल गुम हो गया था। आप पहचान कर बताओ वह कौन बोल रहा है। इस पर उनके पिता ने समझा कि परिचित अरविंद शर्मा बोल रहे हैं। ड्यूटी के दौरान अक्सर उनसे बातचीत होती रहती थी। साइबर ठग ने कहा कि वह अरविंद शर्मा ही हैं। साथ ही कहा कि उसके रुपये एक आदमी पर फंसे हुए हैं। अब वह फोन-पे पर भुगतान करेगा। वह आपके खाते में रुपया भिजवा रहा है। बाद में उनसे ले लेगा। रमेश कुमार उसके झांसे में आ गए। उन्होंने बेटे प्रदीप कुमार के खाते और फोन-पे की जानकारी उसको दे दी। इसके साथ ही आरोपी ने एक एप भेजकर उनसे डाउनलोड करने को कहा। एप के डाउनलोड होते ही साइबर ठग ने दो बार में 20-20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने दो अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर किए। पुलिस ने प्रदीप कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ठगी करने वाले का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें