फिट इंडिया प्रश्नोत्तरी (क्विज) के राज्य दौर (स्टेट राउंड) में देशभर के 36 विजेता विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थी अब आगामी राष्ट्रीय दौर (नेशनल राउंड) में अपने राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल के विद्यार्थी लक्ष्य सूरा व आदित्य मलिक ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य दौर जीतकर राष्ट्रीय दौर में जगह बनाई है। राष्ट्रीय दौर की प्रतियोगिता दिल्ली में होगी। जिसमें देशभर से 36 टीमें प्रतिभागिता करेंगी। जिसमें जीतने वाली टीम को प्रथम फिट इंडिया प्रश्नोत्तरी के विजेता के खिताब से नवाजा जाएगा।
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की निदेशक ललिता ने बताया कि फरवरी व मार्च माह में ऑनलाइन माध्यम से हुई फिट इंडिया प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देशभर के 359 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें सोनीपत सेक्टर-15 स्थित डीएवी मल्टीपर्पस स्कूल के विद्यार्थी लक्ष्य सूरा व आदित्य मलिक ने इसमें हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय दौर में स्थान पक्का किया है। भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हर स्कूल में पर्यवेक्षक भेजे गए थे। तीन दौर के विजेताओं का चयन किया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली मेें होने वाली राष्ट्रीय दौर की प्रतियोगिता की तिथियों की अभी घोषणा नहीं की गई है। राष्ट्रीय दौर में विजेता रहने वाली टीम को 2.75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
किस राज्य के कौन रहा विजेता
प्रदेश विजेता
हरियाणा लक्ष्य सूरा व आदित्य मलिक, डीएवी मल्टीपर्पस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-15, सोनीपत
पंजाब मनन थरेजा व जयवीर संधू, यादविंद्र पब्लिक स्कूल, मोहाली
चंडीगढ़ जिया ताकेजा व यथार्थ रत्ती, भवन विद्यालय, चंडीगढ़
दिल्ली वेदांत सिंह व अर्पणा कनोडिया, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेपुरम, सेंट्रल दिल्ली
हिमाचल प्रदेश मोहम्मद हम्माद व साहिल भाटिया, दिल्ली पब्लिक स्कूल, झाकरी, शिमला
उत्तराखंड सुहाना वर्मा व आनंद झा, डीपीएस, रानीपुर, हरिद्वार
उत्तर प्रदेश शाश्वत मिश्रा, आयुष्मान दुबे, सनबीम स्कूल, लहरतारा, वाराणसी
राजस्थान नलिन बंसल व हुनर पांड्या, सेंट पाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर