मीनाक्षी कॉलोनी में निर्माणाधीन घर दी दीवारों पर पानी डाल रही (तिराई करना) छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय छात्रा के माता-पिता बाहर गए थे। घर के ऊपर से बिजली लाइन के तार गुजर रहे हैं जिनसे यह हादसा हुआ।
मीनाक्षी कॉलोनी निवासी संजय ने बताया कि वह घर बना रहा है। उसके घर के ऊपर से बिजली लाइन के तार गुजर रहे हैं। वह और उसकी पत्नी कोकिला बुधवार सुबह मेले में सामान बेचने चले गए। घर पर उनकी बेटी मंजू (18) थी। मंजू गांव खंदराई के राजकीय स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। मंजू सुबह उठने के बाद मोटर चला कर अपने निर्माणाधीन घर की दीवारों पर पानी डाल रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने इस बारे में संजय और उसकी पत्नी को बताया तो वे घर लौटे। शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना में पोस्टमार्टम कराया।