फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 टीमों ने 182 बिजली चोरों पर लगाया 56.69 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
सोनीपत शहर में कनेक्शन काटते हुए बिजली निगम की टीम। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
बिजली निगम की ओर से लगातार दूसरे दिन मंगलवार को छापे मारे गए। इस दौरान 182 बिजली चोरों पर 56.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जिलेभर में रोहतक विजिलेंस टीम के साथ 34 टीमों की तरफ से यह कार्रवाई की गई। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ थानों में मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। उन पर बिजली चोरी का केस भी चलेगा। बिजली निगम की टीम ने दो दिन में 363 जगह बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली चोरों पर 1.21 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार अलसुबह शुरू हुई बिजली निगम की कार्रवाई मंगलवार देर शाम तक जारी रही। अधिकारी कर्मचारियों से प्रत्येक तीन घंटे में कार्रवाई का फीडबैक ले रहे थे। निगम के रोहतक जोन के चीफ इंजीनियर अश्विनी भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। वही गन्नौर क्षेत्र ने अलग-अलग हिस्सों में छापा मारकर 19 जगहों से बिजली चोरी करने वालों को रंगे हाथ पकड़ा। यह उपभोक्ता सीधा कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। एसडीओ गन्नौर शहरी आदित्य कुंडू के नेतृत्व में टीमों ने दोपहर बाद एक बजे गन्नौर शहर, जीटी रोड पर छापे मारे। टीमों की कार्रवाई शाम 6 बजे तक चली। निगम अधिकारियों ने बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ताओं पर 8.21 लाख का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना राशि की अदायगी न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ निगम अधिकारी आगामी कार्रवाई अमल में लाएंगे।
सब डिविजन चोरी जुर्माना (लाख रुपये में)
सिटी सोनीपत 6 4
औद्योगिक क्षेत्र 15 7.75
मॉडल टाउन 10 3.30
कुंडली 10 3.75
राई 10 5
मुरथल 13 5.04
भठगांव 9 1.92
खरखौदा 12 2.12
सिटी गन्नौर 12 6.30
सब अर्बन गन्नौर 7 1.91
बहालगढ़ 20 4.01
सैदपुर 19 5.12
सिटी गोहाना 14 3.55
सब अर्बन गोहाना 11 1.62
कथूरा 13 1.17
फरमाणा 1 0.13
वर्जन
रोहतक विजिलेंस के नेतृत्व में 34 टीमों ने जिलेभर में 182 जगहों पर चोरी पकड़ी है। बिजली चोरी करने वालों पर 56.69 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप जैन, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें