फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में तहखाना बनाकर छिपाई थी 33 पेटी अवैध शराब, गिरफ्तार

विज्ञापन
कैंटर में छिपाकर ले जाई जा रही शराब के साथ आरोपी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सीआईए खरखौदा की टीम ने शहर के रोहतक मार्ग से एक कैंटर से 33 पेटी अवैध शराब बरामद की है। शराब को दिल्ली ले जाया जा रहा था। दिल्ली के किराड़ी निवासी आरोपी मनोज को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कैंटर के फर्श पर लोहे का तहखाना बनाकर शराब को छिपा रखा था।
विज्ञापन

सीआईए खरखौदा प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र ने बताया कि एसआई रवींद्र की टीम रोहतक मार्ग पर गश्त कर रह रही थी। इस दौरान कैंटर को रोककर तलाशी ली तो पिछले हिस्से में फर्श के करीब एक डेढ़ फुट की ऊंचाई पर एक और तहखाना रूपी फर्श बनाया गया है। जिसके बीच में शराब रखी हुई थी। शराब तस्करी का यह तरीका देखकर सीआईए की टीम भी हैरान रह गई। टीम ने शराब को बाहर निकालकर जांच की तो उसमें देसी शराब की 25 व अंग्रेजी शराब की आठ पेटी बरामद हुईं। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें