फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: द्वितीय रैंकिंग सीरीज में दमखम दिखाएंगे 27 पहलवान, मिस्र के एलेक्जेंड्रिया में 23 से 26 तक होगी सीरीज

Sun, 19 Feb 2023 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मिस्र के एलेक्जेंड्रिया में 23 से 26 फरवरी तक द्वितीय रैंकिंग सीरीज में भारत के 27 पहलवान दम दिखाएंगे। पहलवानों का राष्ट्रीय कैंप साई सोनीपत में चल रहा है। मंगलवार को पहलवान रवाना होंगे। पहलवानों के साथ कुल 46 सदस्यीय दल को इब्राहिम मुस्तफा टूर्नामेंट में जाने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस्र के एलेक्जेंड्रिया में 23 से 26 फरवरी तक होने वाली द्वितीय रैंकिंग सीरीज के लिए देश के 27 पहलवानों का चयन किया गया है। इब्राहिम मुस्तफा टूर्नामेंट (द्वितीय रैंकिंग सीरीज) में जाने वाले 27 पहलवानों समेत 46 सदस्यीय दल को अनुमति मिल गई है। पहलवानों का दल 21, 22 व 23 फरवरी को साई सेंटर बहालगढ़ से रवाना होगा।

विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, बहालगढ़ की कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने बताया कि सभी का वीजा लग चुका है। साई बहालगढ़ में देशभर के ग्रीको रोमन और फ्री स्टाइल के पहलवानों का राष्ट्रीय शिविर चल रहा है। ग्रीको रोमन के पहलवान 21 फरवरी, महिला पहलवान 22 और फ्री स्टाइल के पहलवान 23 फरवरी को रवाना होंगे।

यह पहलवान हुए चयनित
प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन वर्ग में 11, फ्रीस्टाइल में नौ तो महिला वर्ग की आठ पहलवान भाग लेंगी। ग्रीको रोमन वर्ग में मनजीत, विक्रम कुरड़े, नितिन, कर्णजीत, आशू, अंकित गुलिया, साजन, रोहित दहिया, नरेंद्र चीमा व नवीन जाएंगे। फ्री स्टाइल में उदित, पंकज, सुजीत, सागर जागलान, प्रदीप, जोंटी कुमार, पृथ्वीराज बाबा साहेब पाटिल, साहिल व दिनेश तथा महिला वर्ग में सुषमा शोकीन, सीतो, सिमरन, सुमित्रा, भतेरी, राधिका, रितिका व किरन सीरीज में भाग लेंगी। इनके साथ ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह, महिलाओं के प्रशिक्षक वीरेंद्र दहिया और फ्री स्टाइल के मुख्य प्रशिक्षक जगमिंदर सिंह के अलावा अन्य सहयोगी भी जाएंगे।
विज्ञापन


चोट के कारण सोनीपत के सुनील नहीं लेंगे भाग
ग्रीको रोमन के पहलवान सोनीपत के गांव डबरपुर के सुनील प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे। हाथ में चोट लगने के चलते वह नहीं जाएंगे। वहीं भारतीय दल में बजरंग पूनिया, रवि दहिया, दीपक पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट का नाम शामिल नहीं है। यह पहलवान प्रतियोगिताओं के बहिष्कार का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें