फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25000 का इनामी बिट्टू बरोणा साथी सहित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
ककरोई रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी व जानकारी देते एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
ककरोई के पास गुरुग्राम माइनर के निकट से सीआईए-1 की टीम ने मुठभेड़ के बाद 25000 रुपये के इनामी बिट्टू उर्फ काला को उसके साथी सहित गिरफ्तार किया है। इनामी बदमाश व उसके साथी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसमें सीआईए टीम बाल-बाल बची। बाद में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली बिट्टू के पैर में लगी। जिससे वह घायल हो गया है। उसके बाद पुलिस ने उसके साथी को भी काबू कर लिया। घायल बिट्टू को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी रवींद्र कुमार अपनी टीम के साथ गांव ककरोई के पास गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि 25000 रुपये का इनामी बदमाश गांव बरोणा निवासी बिट्टू उर्फ कालू अपने साथी मूलरूप से यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव विगाना फिलहाल निनाना रोड गौरीपुर के अकील के साथ बाइक पर आ रहा था। वह किसी आपराधिक वारदात की फिराक में है। जिस पर टीम ने गुरुग्राम माइनर के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान सामने से पल्सर बाइक पर बिट्टू व उसका साथी आता दिखाई दिया। सीआईए टीम ने उनको रुकने का इशारा किया। इसी दौरान बदमाशों को पुलिस के होने का शक हुआ तो उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमले में सीआईए इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार व उनकी टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की तो बदमाश माइनर की ओर भाग निकले। पुलिस ने इनका पीछा किया। पटरी पर कीचड़ होने के चलते बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में बिट्टू के पैर पर घूटने के पास गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। घायल बिट्टू को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उनके पास से दो देशी पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए हैं।
इन मामलों में नामजद रहा बिट्टू
-वर्ष 2015 में साथी बरोणा के ही आकाश के साथ खरखौदा के लाला यादराम पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज।
-वर्ष 2019 में थाना शहर सोनीपत में अवैध शस्त्र के साथ पकड़ा गया।
-मार्च माह में अपने साथियों अकील उर्फ छोटा, तुशांत उर्फ तुसी निवासी नांगल ठाकरान दिल्ली, गौरव निवासी पानीपत के साथ गांव हसनगढ़ में बंगाली डॉक्टर की दुकान पर लूटपाट को गोलियां चलाने का मुकदमा दर्ज।
विज्ञापन

-साथी कुनाल निवासी शिवा कालोनी के साथ मिलकर मई माह में कुराड बाइपास स्थित शराब ठेके पर जाहरी के भोलू की हत्या की और जटवाड़ा के मनीष की गोली मारने का आरोप। उसका साथी कुनाल भी 12 अगस्त को सीआईए-1 ने ही मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
-दो महीने पहले कुनाल, मनीष व सौरव निवासी भटाना के साथ मिलकर गांव कानौंधा, झज्जर में घर में घुसकर गोली मारकर महिला की हत्या की व युवक को घायल करने का आरोप।
-ढाई माह पहले अपने साथियों कुनाल, पिंटू गुर्जर निवासी तिगांव फरीदाबाद व सुमित और उसके पांच-छह अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव भूपानी, फरीदाबाद में गोलियां बरसाने का मुकदमा दर्ज हुआ।
-दो महीने पहले अपने साथी कुनाल व अनुज उर्फ काला निवासी इसराना के साथ मिलकर मांडी मोड़ गांव इसराना से इनोवा गाड़ी लूटने का मुकदमा दर्ज हुआ।
- डेढ़ माह पहले गांव बरोणा में शराब के ठेके पर अपने साथी विक्रम उर्फ लांबा के साथ मिलकर गोलियां बरसाने का आरोप।
- डेढ़ माह पहले अपने साथी संजय व प्रदीप निवासी बरोणा व अजीत निवासी खरखौदा के साथ मिलकर विकासपुरी दिल्ली में गोलियां चलाने का आरोप।
अकील उर्फ छोटा का आपराधिक रिकार्ड
-2016 में गोहाना थाना के गांव में लडक़े से कुकर्म करने का आरोप।
-मार्च में साथियों के साथ मिलकर हसनगढ़ में बंगाली डॉक्टर की दुकान पर फायरिंग का आरोप।
सीआईए-1 ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह किसी आपराधिक वारदात की फिराक में थे। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसका उपचार कराया जा रहा है। उनको न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें