फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर हमला कर 2 लाख 80 हजार रुपये व मोबाइल लूटे

विज्ञापन
सिर में पिस्तौल का बट मारने से घायल दुकानदार राजू। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गांव बड़वासनी में मोबाइल व मनी ट्रांसफर करने वाले दुकानदार पर हमला कर तीन बदमाशों ने करीब 2.80 लाख की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक पर फरार हो गए। वह भागते हुए दुकान का शटर बाहर से बंद कर गए। भाई ने शटर खोलकर दुकानदार व साथी को बाहर निकाला। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बड़वासनी के रहने वाले राजू ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव में मेन रोड पर राजू कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान चलाता है। वह मोबाइल बेचने करने के साथ सिम व डिश रिचार्ज करने और मनी ट्रांसफर का काम करता है। शुक्रवार रात वह दुकान पर बैठा था। उसके साथ में गांव का ही अमित भी था। रात में करीब पौने दस बजे एक बाइक पर तीन युवक दुकान पर पहुंचे। उनमें से एक युवक बाइक को चालू कर बाहर खड़ा रहा और दो दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पेटीएम में रुपये डलवाने की बात कही। इसी दौरान उनमें से एक युवक ने तमंचा निकालकर उसके सिर पर वार कर दिया और उसे काबू कर लिया। वह उसके गल्ले से पांच मोबाइल व करीब 2.80 लाख रुपये लूट ले गए। लुटेरों ने दुकान का शटर नीचे गिराकर बंद कर दिया और बाइक पर भाग गए। काउंटर फिक्स होने और बाहर की ओर खुलने से शटर अंदर से नहीं खोला जा सकता था। राजू के घायल होने पर अमित ने उसके भाई को वारदात की जानकारी दी। उसके भाई ने घर से आकर शटर खोलकर उनको बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। उसको अस्पताल ले जाया गया। राजू ने बताया कि उसे दो दिन से बुखार था। ऐसे में कैश दुकान पर ही रखा था। मनी ट्रांसफर को भेजने वाले डीलर के भुगतान के लिए उसने तभी रुपये गिनकर रखे थे। लूटपाट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें