फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल यूनिवर्सिटी में सोशल मीडिया को लेकर जागरुकता मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि में शनिवार को युवा एवं सेवा फाउंडेशन की ओर से सोशल मीडिया को लेकर जागरूकता मार्च निकाला गया। जिसे जेसीबी ब्लाक से शुरू किया गया और रजिस्ट्रार कार्यालय पर खत्म किया गया। जहां छात्रों ने रजिस्ट्रार डा. अनिल खुराना को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

युवा एवं सेवा फाउंडेशन के जिला संयोजक विरेंद्र यादव, सह संयोजक कुलदीप ने कहा कि युवा शारीरिक श्रम के बजाय सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते है, जिससे शरीर में कई बीमारियां पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया से बचने की अपील की। इस दौरान मनिंदर, विरेंद्र, अमित, विजयपाल, स्वर्ण, मनीष, मनीषा, अंजलि, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें