फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदल ग्लोबल विवि के 16 विद्यार्थियों समेत 17 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
कोरोनारोधी टीका लगवाती महिला। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। खासकर जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय में लगातार कोरोना संक्रमित दहाई के आंकड़े में मिल रहे हैं। रविवार को जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय के 16 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले शनिवार को 11, शुक्रवार व वीरवार को 14-14 विद्यार्थी संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

सुजान सिंह पार्क क्षेत्र का एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। कोरोना से आठ मरीजों को ठीक होने पर सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले में 311 लोगों की कोरोना जांच की गई। आरटीपीसीआर की पुरानी 580 रिपोर्ट भी रविवार को प्राप्त की गई है। इसमें 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। ये सभी मरीज होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें