फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों की हड़ताल से विभाग को ढ़ाई करोड़ का नुकसान, सर्व कर्मचारी संघ ने भूख हड़ताल की स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। सरकार की ओर से निजी बसों को हायर करने के विरोध में 12 दिन से रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर है। कर्मियों की हड़ताल के चलते अब तक विभाग को करीब ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। वहीं रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ ने भी तीसरे दिन भूख हड़ताल स्थगित कर दी है। हड़ताल पर जाने की सरकार को चेतावनी दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर 165 बसें चलाई गई, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़ा।
रोडवेज कर्मचारियों ने 16 अक्टूबर से हड़ताल शुरू कर दी थी। सरकार व रोडवेज कर्मचारियों के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। अब तक हड़ताल को चार बार बढ़ाया जा चुका है। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते परिवहन व्यवस्था चरमराई हुई है। अधिकारियों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए अफरा-तफरी में नए चालकों को ज्वाइन करवाकर यात्रियों को सुविधा पहुंचाते हुए रोडवेज बसों को सड़कों पर उतारा जा रहा है। शनिवार को रोडवेज की 134 बसों व 31 प्राइवेट बसों को चलाया गया।
विज्ञापन

तीसरे दिन सर्व कर्मचारी संघ की भूख हड़ताल स्थगित
रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में तीसरे दिन शनिवार शाम भूख हड़ताल स्थगित कर दी। शनिवार सुबह राजबीर गिरी, राजबीर, नीरज, सोनू, ज्ञानी, नरेश गहलावत, रणबीर सैनी, अंकुर, बिजेंद्र कादियान, सावन व अजय सांगवान 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे थे। सर्व कर्मचारी संघ के स्टेट प्रधान धर्मबीर फौगाट व महासचिव सुभाष लांबा के आह्वान पर शनिवार शाम भूख हड़ताल स्थगित करनी पड़ी। साथ ही उन्होंने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

गोहाना में 73 ठेका कर्मी हुए भर्ती, चलीं 39 बसें
रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के 12वें दिन ठेका कर्मचारियों की संख्या 73 पहुंच गई। ठेके पर तैनात 35 ड्राइवर व 38 कंडक्टर ने सेवाएं दी। विभाग की ओर से ठेका कर्मियों को 39 बसों के स्टेयरिंग थमाए गए। उधर बस स्टैंड के बाहर सड़क के किनारे जारी रोडवेज कर्मी धरना जारी रहा। जहां इनेलो के पूर्व विधायक डा. रामकुंवार सैनी, हरियाणा जन चेतना मंच के संस्थापक डा. सीडी शर्मा, समतामूलक महिला संगठन की प्रदेश संयोजिका डा. सुनीता त्यागी, सीटू के जिला सचिव नरेश खंडेलवाल, भैंसवान खुर्द के पूर्व सरपंच महावीर कश्यप भी समर्थन करने पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें