फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरिमा व अहमियत को देखते हुए ईमानदारी से कार्य करें नंबरदार: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
ईमानदारी से कार्य करें नंबरदार : सांसद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन द्वारा शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक निजी गार्डन में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गन्नौर, राई, सोनीपत, खरखौदा और गोहाना खंड के नंबरदार शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद रमेश कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सांसद का एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पगड़ी पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि नंबरदार का पद एक अहम पद है। नंबरदारों को इस पद की गरिमा और अहमियत को समझते हुए ईमानदारी से कार्य करना चाहिए। नंबरदार प्रशासन व जनता के बीच कड़ी का कार्य करते है। सरकार की जन हितैषी नीतियों को जनता तक पहुंचाने व गांवों में सरकारी संपत्ति की देखभाल का जिम्मा भी नंबरदारों को निभाना चाहिए। सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि एसोसिएशन की मांग पर जल्द ही एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा, जिसमें सीएम मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इस मौके पर शशिकांत कौशिक, लहणा सिंह, जिलाध्यक्ष फूलसिंह जाटी, कार्यकारी अध्यक्ष सतबीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम, राजसिंह, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश, महेंद्र, भूषण हसीजा मौजूद रहे। सांसद रमेश कौशिक ने नेशनल हाइवे पर लगाए गए टोल प्लाजा के बारे बताया कि टोल प्लाजा जिले के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही लगना था। जिसके चलते इसे भिगान गांव के निकट जीटी रोड पर स्थापित किया गया है। उनका प्रयास है कि वे टोल प्लाजा के आस-पास के ग्रामीणों को टैक्स न भरना पड़े, इसके लिए वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें