फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की कुर्बानी को नहीं भूला सकता कोई भी देशवासी : सतेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों की कुर्बानी भुलाई नहीं जा सकती: सतेंद्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कोई भी देशवासी भूला नहीं सकता। शहीदों की कुर्बानी के बलबूते ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित है और हम चैन की नींद लेते हैं। शहीद को धर्म, जाति या क्षेत्र में नहीं बांटा जा सकता है। सभी को अपने अंदर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए।
वह शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित हुए स्मरण उत्सव दिवस कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन ड्यूटी के दौरान अपने जीवन का बलिदान करने वाले पुलिस बल के शहीदों की याद में किया जाता है। पुलिस कर्मियों ने शहीदों को सम्मान देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। प्रवर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 21 अक्तूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीन के हमले का मुकाबला करते हुए 10 जवान शहीद हुए जो तृतीय एवं द्वितीय बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के थे। इसके बाद से ही जवानों को शहादत को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मरण दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सेवाकाल के दौरान हरियाणा के 379 जवान शहीद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि कर्तव्य की बलिवेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का यही प्रयास होगा कि हम भी उनके पदचिन्हों पर चलते हुए देश की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि उनका सच्चा मित्र वही जवान है जो अपना कार्य ईमानदारी एवं निष्पक्षता से करता है। ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए। इस दौरान शहीद वीरांगना को आर्थिक सहायता और शॉल भेंट किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुुलिस अधीक्षक डीके भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकेश जाखड़, डीएसपी आदर्शदीप सिंह, भारती डबास, आर्यन चौधरी और राजीव देशवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें