फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटरों से छेड़छाड़ करने पर 15 लोगों पर 6.50 लाख रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की लैब में जांच के बाद मीटरों में छेड़छाड़ मिलने पर 15 उपभोक्ताओं पर 6 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं को जुर्माना अदा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम ने पिछले दिनों शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान करीब 55 उपभोक्ताओं के मीटरों से छेड़छाड़ का शक होने पर लैब में जांच के लिए भिजवाया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि 15 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर से छेड़खानी की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को नोटिस जारी करते हुए उन पर जुर्माना किया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के मीटर जांच के लिए लैब में भेजे थे, उनके नए मीटर लगा दिए थे।
बिजली पोल पर लगेंगे मीटर
एसडीओ आदित्य कुंडू नेे बताया कि गढ़ी केसरी व हरि नगर में भी बिजली मीटर बिजली पोल पर लगाने का काम शुरू कर दिया है। काफी जगहों पर बिजली पोल पर मीटर पहले लगाए जा चुके हैं, इससे बिजली चोरी काफी हद तक रुकी है। उन्होंने बताया कि गर्मी आने से पहले बाकी बची जगहों पर भी मीटर बिजली पोल पर लगा दिए जाएंगे। इसके लिए 1 करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें