फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 15 नए मरीज मिले, 649 तक पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के बाद भी डेंगू के केेस कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को जिले में डेंगू के नए 15 मरीज मिले हैं, जिससे आंकड़ा बढ़कर 649 तक पहुंच गया है। इसके अलावा अस्पतालों में बुखार के मरीज भी लगातार आ रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि लोग ठंड से बचाव करें और अधिक परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही दवाइयां लें। साथ ही डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की 174 टीमों द्वारा फील्ड में मरीजों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बुखार के करीब 800 मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल में बुखार के 33 मरीज व डेंगू के 6 मरीज भर्ती हैं। वहीं डेंगू लैब के बाहर रक्त सैंपल देने वाले मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। जिन रिहायशी इलाकों में डेंगू के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, उनमें विभाग की ओर से मेडिकेटिड मच्छरदानियां वितरित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू के साथ मौजूदा समय में वायरल का भी प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य कर्मी डोर-टू-डोर लोगों से बुखार के लक्षणों की जानकारी ले रहे हैं। शहर की कॉलोनी व गांवों के हर घर में कूलर, गमले, पुराने टायरों समेत उन सभी जगहों को चेक किया जा रहा है, जहां डेंगू मच्छर के पनपने की आशंका होती है। ऐसी जगहों पर विभाग की ओर से एंटी लार्वा का भी छिड़काव करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें