बेहतर खेल उपलब्धि के लिए ग्रुप कमांडर कनिका सिवाच को हॉकी भेंट करते ब्रिगेडियर एएस बराड़ वीएसएम?
- फोटो : Sonipat
12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत की एनसीसी गर्ल्स हॉकी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ग्वालियर की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। विशेष बात यह है कि एनसीसी की हॉकी टीम पहली बार बनी है। इस टीम ने अर्जुन व द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच प्रीतम सिवाच के नेतृत्व बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। फाइनल में भी टीम से बेहतर खेल की उम्मीद है।
बटालियन के एनसीसी अधिकारी कैप्टन संजय श्योराण ने बताया कि नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में 29 अक्तूबर से 27वीं नेहरू गर्ल्स हॉकी प्रतियोगिता खेली जा रही है, जिसमें हमारी टीम की खिलाड़ियों ने पहले मैच से ही विपक्षियों को मात देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है। टीम ने मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में 2019 की विजेता टीम ग्वालियर को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस मुकाबले में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए अंबाला ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एएस बरार वीएसएम, 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत के कमान अधिकारी कर्नल संजीव सूद, एडम अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज मान मौजूद रहे। टीम की इस उपलब्धि के लिए ब्रिगेडियर एएस बराड़ वीएसएम द्वारा ग्रुप कमांडर कनिका सिवाच को प्लेयर ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा गया।