फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी पर हमला कर लूटे 13 हजार रुपये और 12 किलो देसी घी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुकीमपुर स्थित बाबा छोटूनाथ धार्मिक स्थल के पुजारी पर हमला कर दो आरोपियों ने 13 हजार 270 रुपये व करीब 12 किलो देसी घी लूट लिया था। आरोप है कि युवकों ने पुजारी को केश व दाढ़ी पकड़कर उठाया और बुरी तरह पिटाई भी की। साथ ही किसी को वारदात के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वारदात दो सितंबर की आधी रात की है। वारदात से डरकर बाबा अपने गुरु के पास चले गए। अब उन्होंने वापस आकर मामले की शिकायत बहालगढ़ चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट निवासी बाबा विजय स्वरूप ने राई थाने की बहालगढ़ चौकी पुलिस को बताया कि वह गांव मुकीमपुर स्थित बाबा छोटूनाथ धार्मिक स्थल में पुजारी हैं। वह 2 सितंबर की आधी रात को धार्मिक स्थल में मौजूद थे। इसी दौरान गांव का बबलू स्थल पर पहुंचा। उसके साथ एक अन्य युवक था। उन्होंने उसके केश व दाढ़ी पकड़कर उसे उठाया और पीटने लगे। वह उनसे गुहार लगाता रहा। बुरी तरह पीटने के बाद उन्होंने उससे दूसरे कमरे की चाबी ली और अंदर से उसका झोला उठा लिया। उसके झोले में से 13 हजार 270 रुपये निकाल लिए। बाद में टीन के अंदर से करीब 12 किलो देसी घी भी ले लिया। उन्होंने उसे धमकी दी। बाद में वे शराब पीने के लिए पानी लेने गए तो वह भागकर दूसरे कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। वह दरवाजा खोलने के लिए गाली-गलौज करते रहे, लेकिन उसने नहीं खोला। बाद में वे धमकी देकर चले गए। पुजारी ने बताया कि वह वारदात से डर गया और सुबह गांव खेड़ी दमकन में गुरु के पास चला गया। वहां उन्होंने गुरु को भी कुछ नहीं बताया। उसने बाद में नौ सितंबर को गुरु इस बारे में अवगत कराया। उन्होंने उसे पुलिस के पास जाने के लिए कहा। उसने पुलिस को शिकायत दी।
मुंह पर पिस्तौल अड़ाकर दी थी धमकी
बाबा विजय स्वरूप का आरोप है कि एक आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे। उसने उसके मुंह पर पिस्तौल सटाकर कहा था कि छह की छह तेरे अंदर उतारकर तेरी समाधि बना दूंगा। आरोप है कि आरोपी दो घंटे तक धार्मिक स्थल में रहे थे। वे रात दो बजे फरार हो गए थे।
विज्ञापन

शराब लेकर आए थे आरोपी
पुजारी का आरोप है कि वे शराब लेकर आकर आए थे। वे उसे धमकी देने के बाद शराब पीने के लिए पानी लेने गए तो उसने कमरे में खुद को अंदर से बंद कर लिया था।
आरोपी पिस्तौल मुंह पर सटाकर बोला - छह की छह गोलियां तेरे अंदर उतार दूंगा
विजय स्वरूप ने बताया कि वह दो दिन से सोनीपत-बहालगढ़ रोड स्थित काली माता मंदिर में रह रहा है। आरोप है कि युवक के परिजन उसे धमकी दे रहे हैं। उसका कहना है कि शुक्रवार दोपहर को काली माता मंदिर में आकर धमकी दी गई कि यहां से चले जाओ। बाबा ने इसकी शिकायत सेक्टर-27 थाने में दी है।
वर्जन
पुजारी ने धार्मिक स्थल में घुसकर मारपीट व लूटपाट की शिकायत दी है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें