फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज कराने गई 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मोबाइल रिचार्ज करवाने कई 12 साल की बच्ची को बहकाकर कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। लड़की की मां के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी 20 जनवरी को रात करीब आठ बजे गली में स्थित दुकान पर मोबाइल फोन रिचार्ज करवाने के लिए गई थी। उसी दौरान सागर नामक युवक उसे बहकाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी बेटी घर पहुंची और मामले से उसे अवगत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई उषा ने बताया कि शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। लड़की का मेडिकल करवाकर कोर्ट में बयान दर्ज करवाएं हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें