फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर मालिक के बेटे को लेने जा रहे चालक को गोली मारकर गाड़ी लूटने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर मुरथल स्थित महारानी ढाबा के सामने चालक को गोली मारकर गाड़ी लूटने के मामले में आरोपी झज्जर के गांव रोहद निवासी आकाश उर्फ अक्कू को पुलिस ने काबू किया है। चालक क्रेटा गाड़ी में दिल्ली एयरपोर्ट पर अपने मालिक के बेटे को लेने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यमुनानगर के गुरुनानकपुरा निवासी राजेंद्र बाली ने 10 जनवरी, 2019 को पुलिस को बताया था कि वह बठिंडा के रहने वाले पवन बंसल की क्रेटा गाड़ी चलाता है। वह 9 जनवरी, 2019 की रात को गाड़ी मालिक के बेटे को लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था। रास्ते में वह मुरथल स्थित महारानी ढाबा पर चाय लेकर गाड़ी में आकर बैठ गया था। रात करीब दो बजे जब वह चाय पी रहा था तो तीन युवकों ने उसके पेट में गोली मारकर उसकी गाड़ी लूट ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में पुलिस ने अजय उर्फ अजीत को काबू किया था। जिसके बाद दो अन्य आरोपियों कामी के नीरज व रोहद के आकाश का नाम सामने आया था। अब एएसआई नरेश कुमार ने आकाश उर्फ अक्कू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

हाईवे पर क्रेटा चालक को गोली मारकर गाड़ी लूट के आरोपी को काबू किया गया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर उसके साथियों का पता लगाया जा रहा है।
नरेश कुमार, जांच अधिकारी, मुरथल थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें