फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का शाह पर पलटवार, भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में भ्रष्टाचार होने का आरोप भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लगाया तो हुड्डा ने तुरंत आगे आकर पलटवार किया। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अपराधों में संलिप्त रहने वाले लोगों को दूसरों को नसीहत नहीं देनी चाहिए। अमित शाह के बारे में पूरा देश जानता है कि उन पर किस तरह के मामले चल रहे थे और उनका बेटा क्या करता है। कहा कि जिस सरकार को ईमानदार बताया जा रहा है, वह अरावली की पहाड़ियां बेच रही थी तो सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राई व गन्नौर हलके में रोड शो किया और वहां लोगों से मिले।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जनता को पता है कि भाजपा सरकार कितनी ईमानदार है। सरकार ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ रखी हैं। दूसरों को नसीहत देने से पहले भाजपा नेता यह भी पता करें कि खनन घोटाला, कर्मचारी चयन आयोग भर्ती नीलामी मामला व अरावली पर्वतमाला को बेचने पर उनकी क्या राय है। भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह एक नया जुमला है जो जनता के बीच फेंका गया है। पिछले चुनाव में 154 वादे किए गए थे, उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने अमित शाह की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि भाजपा नेता मुझसे ही नहीं, बल्कि किसी भी कांग्रेस नेता से विकास के मुद्दे पर बहस कर ले। उससे पूरी हकीकत सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता ने समर्थन दिया तो प्रदेश में चार माह बाद कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके बाद भाजपा सरकार में हुए घोटालों की जांच कराई जाएगी।
राई और गन्नौर के विकास को रोकने का आरोप
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने राई व गन्नौर इलाके के विकास को ब्रेक लगाने का काम किया है। अगर सरकार की नीयत काम करने की होती तो राई में राजीव गांधी एजूकेशन सिटी को विकसित करती। जिससे वहां की आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा के संस्थान मिलते। इस तरह खरखौदा में आईएमटी का विकास होता तो रोजगार व कारोबार में बढ़ोतरी होती। गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय मंडी का विकास नहीं कराने की वजह से किसान के साथ नौजवान को भी नुकसान हुआ है। इस दौरान उनके साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धर्मपाल मलिक, संतकुमार, विधायक जयतीर्थ दहिया, महेंद्र सेवली, रणजीत कौशिक, जयबीर आंतिल, जसपाल खेवड़ा, सुरेंद्र शर्मा, धर्म सिंह छौक्कर, सुरेंद्र बैरागी, अर्जुन दहिया, जोगेंद्र चेयरमैन, महाबीर बंजारा, संजीव दहिया, कृष्णा दहिया, सतेंद्र आंतिल, जितेंद्र पलड़ी, रामकुमार त्यागी, बिजेंद्र आंतिल, अनिल मुरथल, नारायण कौशिक, सतीश कौशिक, प्रताप आंतिल, आंतिल चौबीसी समाज सेवा समिति के प्रधान बिजेंद्र, हवा सिंह पहलवान, प्रवीन आंतिल, सतबीर निर्माण, सुदेश मलिक, दीपक शर्मा, कमलेश पांचाल, सतप्रकाश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बबलू शेखपुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें